अन्नू रानी: गन्ने के भाले से Paris Olympic तक का सफर

Paris Olympic तक का अन्नू रानी का सफर: अनु रानी ke पिता ने खेलने से किया मना, भाई ने दिया समर्थन, अब पेरिस में देश का मान बढ़ाने को तैयार |अनु रानी की कहानी प्रेरणादायक है। उनके पिता खेल के खिलाफ थे, लेकिन उनके भाई ने उन्हें पूरा समर्थन दिया। बांस के जैवलिन से शुरुआत कर, अब अनु रानी Paris Olympic में देश का परचम लहराने के लिए तैयार हैं।

पिता के पास नहीं थे जेवलिन खरीदने के पैसे, बांस से बनाया भाला, महिला कैटेगरी में भी भारत को एक और मेडल की आस है और ये उम्मीद अनु रानी से है।

खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाला ओलंपिक बस 2 दिनों में शुरू होने वाला है। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। इस 16 दिनों के इवेंट में दस हजार से ज्यादा एथलीट भाग लेंगे, जिनमें भारत के 117 एथलीट शामिल हैं। 

एशियन गेम्स में गोल्ड जीत चुकीं अनु रानी ने भारत को गौरवान्वित किया है। उनका सफर मेरठ के एक छोटे से गांव से शुरू हुआ। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि उनके पास भाला खरीदने तक के पैसे नहीं थे। मेरठ के गांव से पेरिस तक का अनु का सफर आसान नहीं रहा। आइए जानते हैं, अब तक उनका जेवेलिन थ्रो का सफर कैसा रहा है।

अनु रानी मेरठ की रहने वाली हैं। उन्होंने 2019 की नेशनल चैंपियनशिप में 62.34 मीटर भाला फेंककर नया रिकॉर्ड बनाया था। अनु ने अब तक चार बार अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा है और वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल तक भी पहुंची हैं। वे एक किसान परिवार से आती हैं और अपने बचपन में काफी गरीबी का सामना किया है। बचपन से ही अनु का सपना था कि वह जेवेलिन थ्रो में करियर बनाए, लेकिन उनके पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। फिर भी, अनु ने हार नहीं मानी और अपने पिता को मनाने की कोशिश जारी रखी।

लखनऊ में 2014 की राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अनु रानी ने 58.83 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता। इस थ्रो से उन्होंने 14 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा और 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई किया, जहां वे आठवें स्थान पर रहीं। बाद में, उन्होंने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में एशियाई खेलों में 59.53 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। दो साल बाद, राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 60.01 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड फिर से तोड़ दिया। 

21 अप्रैल 2019 को, अनु रानी ने कतर में 23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता, जिससे उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। इसके साथ ही, वह विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला भाला फेंक खिलाड़ी बन गईं। अनु ने चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में आईएएएफ वर्ल्ड चैलेंज इवेंट गोल्डन स्पाइक ओस्ट्रावा में कांस्य पदक भी जीता।

Leave a Comment